डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक के साथ हुए दुर्व्यहार का मामला बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्यों का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में बेसिक शिक्षा विभाग के भी कर्मचारी धरने में शामिल हुए। सभी ने उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों ने बताया कि कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत उमेश कुमार गुप्त के साथ एसकेपी इंटर काॅलेज के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य शरदिन्दु सिंह व श्रीशंकर जी इंटर काॅलेज डीहा के सहायक अध्यापक रवि सिंह द्वारा दुर्व्यहार किया गया। आरोप लगाया कि गलत तरीके से मानव संपदा पोर्टल पर चिकित्सा बैलेंस को फीड करने के लिए दबाव व धमकी दी गई। इसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। मांग की कि उमेश कुमार गुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अध्यापकों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही होनी चाहिए। यदि नहीं हुई तो उनका आंदोलन चलता ही रहेगा।