फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एयरपोर्ट का विरोध: राकेश टिकैत ने किसानों से कहा- लालच में न आएं, झुकने को मजबूर होगी सरकार

Wed, 09 Nov 2022 03:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर चल रहा किसानों का धरना बुधवार को 28वें दिन भी जारी रहा। किसानों का समर्थन करने के लिए बुधवार को राकेश टिकैत आजमगढ़ पहुंचे। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एयरपोर्ट को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर चल रहा किसानों का धरना लगातार जारी है। धरने के 28वें दिन बुधवार को राकेश टिकैत आजमगढ़ पहुंचे और किसानों को नसीहत देते हुए कहा कि आपलोग प्रशासन के बहकावे में न आएं। टिकैत ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन


मंदुरी एयरपोर्ट के नाम पर सर्वे की जानकारी काफी दिन से मिल रही है। जिला प्रशासन जमीन अधिग्रहण का मसौदा तैयार कर रहा है, पर किसानों की जमीन जबरदस्ती नहीं जाएगी। यदि यहां पर एयरपोर्ट बनता है तो यहां के किसान कहां जाएंगे।  

किसान आंदोलन के दौरान चर्चित हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्ष के लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जहां भी अधिग्रहण करेंगे, यदि किसान नहीं चाह रहे हैं तो हम लोग साथ हैं। इसके लिए आंदोलन तो करना होगा। आंदोलन को धार स्थानीय लोग देंगे हम तो साथ देंगे। किसान अपनी जमीन न बेचें यह तय कर लें। प्रशासन के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ किसी तरह की जबरदस्ती नहीं होगी। जमीन बेचकर किसान बर्बाद ही हुए हैं, जमीन बेचकर कोई आबाद नहीं हुआ है। विपक्ष के नेताओं से अपील करते हुए किसान नेता ने कहा कि इस लड़ाई में उन्हें आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें