फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गहरी खाई में पलटी कार, मां-बेटे की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Nov 2022 10:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हमीनपुर गांव के पास सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही कार मृत कुत्ते को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
खाई में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हमीनपुर गांव के पास सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही कार मृत कुत्ते को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


बिहार के वैशाली जिला के रहने वाले रउफ आलम परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। कुछ दिनों पहले परिवार के साथ घर आए थे। सोमवार को रउफ (50) पुत्र मो. हामिद अपनी पत्नी शाहना परवीन (45), पुत्र मो. अनस (15), मो. असद 14 व पुत्री आमिया परवीन (16) के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे।

संगम विहार दिल्ली निवासी इमरान (43) कार चला रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पवई थाना के हमीनपुर गांव के पास सड़क पर मृत कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण रेलिंग तोड़ते हुए खाईं में पलट गई। हादसे में मो. अनस व शहाना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रउफ आलम, मो. असद, आमिया परवीन व मो. इमरान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पवई पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें