फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीएम फ्रीज करने पर बरसे बीएसएनएल कर्मचारी

विज्ञापन
अपनी मांगों को लकर बीएसएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आईडीएम फ्रीज करने पर बरसे बीएसएनएल कर्मचारीआजमगढ़। ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के आह्वान पर आईडीए फ्रीज के विरोध में बीएसएनएल के सभी कर्मचारी एव अधिकारियों ने लंच के दौरान में प्रदर्शन किया। आनंद कुमार सिंह ने कहा कि पब्लिक सेक्टर कर्मियों को एक अक्टूबर, एक दिसंबर 2020 और एक अप्रैल 2021 को देय तीन आईडीए के किस्तें फ्रीज करने का निर्णय लिया गया है। ये तीनों आईडीए एक जुलाई 2021 से ही बहाल किए जाएंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का एरियर नहीं दिया जाएगा। आल यूनियन एवं एसोसिएशन आफ बीएसएनएल आईडीए फ्रीज किए जाने के निर्णय की कड़ी भर्त्सना करता हैं। सरकार की यह कारस्तानी केवल बीएसएनएल सहित सभी पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के साथ सरासर बेईमानी है। अवनीश कुमार सिंह, हरिदरश राय, प्रशांत यादव, अशोक यादव, मुन्नीलाल, प्रथमानंद सिंह, रामफेर राम, हरिहर विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, वैभव सिंह, वैष्णव सिंह, परमेश्वर शाह, अजय राय, तौफिक अहमद, कमलेश यादव, निर्भय सिंह, राजाराम आदि ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें