फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत वोटिंग पर मतदाताओं को मिलेगा री-वोटिंग का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदाताओं को री-वोटिंग का मौका मिल सकता है। आयोग ने पीठासीन अधिकारी को अपने विवेक से दोबारा मत पत्र जारी करने का अधिकार दिया है। मतदाता यदि इस बात को लेकर आपत्ति करता है कि भूलवश उसने किसी दूसरे प्रत्याशी के नाम के सामने अधिमान अंकित कर दिया, जबकि उस उम्मीदवार को वोट देने की उसकी मंशा नहीं थी तो पीठासीन अधिकारी पहले मत पत्र को निरस्त करते हुए दूसरा मत पत्र जारी करेंगे। एक दिसंबर को विधान परिषद सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इसके लिए जिले में 23 मतदान केंद्र व इतने ही बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 5133 मतदाता पंजीकृत हैं। एमएलसी चुनाव में मतदान की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। एक मतदाता चाहे, तो कई उम्मीदवारों को अलग-अलग वरीयता के आधार पर अपना मत दे सकता है। मतदाताओं को बैगनी रंग की स्केच पेन से मतपत्र पर अधिमान अंकित करना होगा। हालांकि एक ही प्रत्याशी को दो वरीयता के मत नहीं दिए जा सकते हैं। क्योंकि इससे मतगणना के दौरान वरीयता के मतों की गिनती में मुश्किल होगी। एमएलसी चुनाव में शिक्षित मतदाताओं को ही मत देने का मौका मिलता है। लेकिन प्रक्रिया थोड़ी अलग होने की वजह से गलती होने की आशंका है। ऐसे में आयोग ने मतदाताओं के लिए री-वोटिंग का प्रविधान किया है। यदि कोई मतदाता भूलवश किसी दूसरे प्रत्याशी को अपना वोट दे देता है तो उसे पीठासीन अधिकारी को यह बात बतानी होगी। पीठासीन अधिकारी अपने अधिकारों व विवेक का इस्तेमाल करते हुए पहले मत पत्र को निरस्त कर देगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी किया है कि यदि मतदाता भूलवश किसी दूसरे प्रत्याशी के नाम के सामने अधिमान अंकित कर देता है, बैलेट बाक्स में डालने से पूर्व मत पत्र फट जाए, स्याही गिर जाए अथवा किसी अन्य तरह से मत पत्र को क्षति पहुंचे, तो पीठासीन अधिकारी अपने विवेक व अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मतदाता को वोट डालने के लिए दूसरा मत पत्र जारी कर सकता है। निरस्त मत पत्र पर मतदाता से हस्ताक्षर कराना होगा। पीठासीन अधिकारी भी दस्तखत करेंगे। नए मत पत्र पर भी मतदाता व पीठासीन के दस्तखत होंगे। वहीं पुराने मतपत्र को मतपेटी न डालकर एक लिफाफे में बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें