फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेहदवारा गांव में जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अहरौला ब्लाॅक के मेहदवारा गांव में जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से यह समस्या है। जनप्रतिनिधियों के अलावा ब्लाॅक पर शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गांव के रामबचन रामभर, शिवकुमार, गंगासागर, श्याम केशपाल आदि ने बताया कि गांव में कई वर्षों से जलजमाव की समस्या है। बारिश के बाद गांव के मुख्य मार्ग पर लगभग दो फीट से अधिक पानी लगा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग फिसल कर गिर जा रहे हैं। इस समस्या के निस्तारण के लिए ब्लाक सहित तहसील पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत की गई लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। रामबचन राजभर ने बताया कि ग्रामसभा में नाली का निर्माण हुआ है, लेकिन मानक के अनुरूप न होने के कारण न तो नाबदान का पानी ना ही बारिश का पानी निकल पाता है। हरिलाल, गायत्री, शिव, आरती, मेवाती, महेश, रामकेश, सुमित्रा, विनोद कुमार, रमेश व अमरनाथ आदि ने बताया कि इस समस्या से कई बार प्रधान को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

सचिव एवं ग्राम प्रधान से कहकर जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा। - अमरजीत सिंह, एडीओ पंचायत अहरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें