फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रस्ताव को मिली मंजूरी, शुरू हुआ लघु पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोनवारा-कोइलारी मार्ग से दाऊदपुर संपर्क मार्ग पर स्थित पुरानी जर्जर पुलिया के स्थान पर 1.08 करोड़ रुपये से नए लघु पुल का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण भी शुरू करा दिया है। विकास खंड रानी की सराय के सोनवारा-कोइलारी मार्ग से दाऊदपुर संपर्क मार्ग पर बाहा के ऊपर बनी पुलिया काफी पुरानी हो चुकी थी। समय के साथ पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में लोग मेहनगर क्षेत्र की ओर भी आवागमन करते हैं। पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुरानी पुलिया के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। करीब 20 गांवों का पानी भी इसी बाहा के माध्यम से होकर मंगई नदी में जाता है। ऐसे में पुलिया की खराब स्थिति जल निकासी व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई थी।लोक निर्माण विभाग ने आकलन कर नए लघु पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आनंद वर्मा ने बताया कि 1.08 करोड़ रुपये की लागत से नए लघु पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में पुल के फाउंडेशन का कार्य शुरू हो चुका है।पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, साथ ही जल निकासी व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें