फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाभार्थियों को दिया गया पीएम आवास का प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा बृहस्पतिवार को फूलपुर ब्लाॅक के अदमामऊ और मुहचुरा गांव में पहुंची। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। चयनित पात्रों को आवास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

हर ब्लाॅकों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। मुहचुरा पंचायत भवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अदमामऊ के सचिव अभिमन्यु यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश की उपस्थिति में दोनों गांवों में कुल नौ प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रधान अमर सिंह चौहान, फूलमती, विनीता चौहान, रविप्रकाश चौहान, अमित आदि मौजूद रहे।। इसी क्रम में हरैया ब्लाॅक के अखईपुर और पिहार गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। इस दौरान लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र दिया गया। विभागों के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एडीओ एसटी रामकृपाल दुबे, इंद्रावती देवी, सचिव पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें