फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान जांच टीम करेगी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया कि प्री-बोर्ड की परीक्षा ठीक बोर्ड की तरह ही कराई जानी हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान मंडल और जिला की जांच टीम निरीक्षण करेगी। प्रत्येक विद्यालय में जाकर इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजेगी।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथियों के मुताबिक जिले में यह परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। इंटर की प्रयोगात्मक प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना बोर्ड की तरफ से भेज दी गई है। बोर्ड के निर्देश पर इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा पहली बार आयोजित कराई जा रही हैं। इसके लिए 13 से 23 जनवरी तक की तिथि घोषित की गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 23 जनवरी के बीच कराई जाएगी। इसी बीच कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी संपन्न कराई जाएगी। इसके निर्देश भी विद्यालयों को भेजे गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा भी इन्हीं तिथियों के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें