फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालय के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में ग्रामीण अदालतों के गठन किए जाने को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला। विरोध में पूरे दिन न्यायिक कामकाज को ठप रखा।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों ने मंगलवार को सुबह कचहरी पहुंचते ही जमकर हंगामा किया। न्यायालय परिसर में अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में अपनी बैठक की और ग्रामीण अदालत का विरोध किया साथ ही आवश्यक कदम उठाए जाने पर चर्चा की। अंत में अधिवक्ताओं ने ग्रामीण अदालत के गठन प्रक्रिया का विरोध किया और सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। इसके बाद संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह व मंत्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते न्यायालय परिसर का चक्रमण कर अपना विरोध जताया।
000000
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक मंगलवार को संघ भवन में अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के विरोध में विचार विमर्श किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं किए। संचालन उपमंत्री प्रशासन शेषमणि त्रिपाठी ने किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें