बफिलरियागंज में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पथराव में गिरफ्तार लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एनआरसी, सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ऐसे तीन लोगों को चिह्नित कर उन पर 25-25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा एसपी त्रिवेणी सिंह ने की है।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एनआरसी, सीएए व एनपीआर के विरोध के दौरान लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसा करने वाले तीन उपद्रवियों की पहचान पुलिस ने की है। इनमें ओसामा पुत्र आरिफ निवासी कासिमगंज, नूरूल हुदा पुत्र लियाकत अली चकउत सूरजपुर मधुबन मऊ जो कि मौजूदा वक्त में पहाड़पुर और मूल रूप से बलिया निवासी मिर्जा शाने आलम बेग जो हाल में मुबारकपुर का है, शामिल हैं। इन सभी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।