फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रिया चौहान दक्षिण अफ्रीका में कुश्ती में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रिया चौहान को सम्मानित करते कुलपति। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की छात्रा प्रिया चौहान ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। इस जीत के साथ वह 4 से 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह श्री काशी चंद्रदेव महाविद्यालय, हाजीपुर की छात्रा हैं।
विज्ञापन

प्रिया ने यह उपलब्धि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने प्रिया चौहान को बधाई दी। उन्होंने क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अमरजीत और उनकी पूरी टीम को भी सराहा।
कुलपति संजीव कुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, जब आजमगढ़ विश्वविद्यालय की बेटी दक्षिण अफ्रीका में भारत का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि प्रिया की सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने प्रिया चौहान को देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने भी प्रिया चौहान, उनके परिवार और महाविद्यालय के प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने प्रो. अमरजीत, प्रो. जगदंबा प्रसाद, प्रो. प्रशांत राय, प्रो. अर्पिता मिश्रा, डॉ. हरिलाल, डॉ. आसिम खान और डॉ. उपाध्याय सहित क्रीड़ा परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें