आजमगढ़। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सभा की।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण किसी के हित में नहीं है। निजीकरण के बाद किसान, व्यापारी और पूरे प्रदेश की जनता महंगी बिजली का दंश झेलेगी और हर तरफ अराजकता का माहौल फैलेगा।
पीपीपी मॉडल पर पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का किए जा रहे निजीकरण की प्रक्रिया को खत्म किया जाय।
सभा में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी शामिल रहे।
अध्यक्षता एसउीओ उपेंद्र नाथ चौरसिया और संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। सभा में इंजी. चंद्रशेखर, एसएन सिंह, गिरीश चंद्र सिंह, संदीप चंद्रा, जय प्रकाश यादव, धीरज पटेल, रमाकांत यादव आदि मौजूद थे। संवाद