फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर कैदी वाहन पलटा: पेशी के लिए लाया जा रहा था कैदी, बीच रास्ते हुआ कुछ ऐसा कि पलट गई गाड़ी

Thu, 18 Aug 2022 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सुल्तानपुर जिला कारागार से एक कैदी को पेशी के लिए आजमगढ़ न्यायालय लाया जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन पलट गया जिसमें वाहन चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन
कैदी वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन पलट गया। जिसमें वाहन चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैदी वाहन चालक घायल हो गया। जबकि वाहन में सवार कैदी व दो सिपाही बाल-बाल बच गए। कैदी को पवई थाना पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी को लेकर जेल का वाहन आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर आ रहा था। कैदी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पहुंच ही था कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में कैदी वाहन का चालक नीरज कुमार (42) निवासी जिला रायबरेली घायल हो गए। उनके बाएं कान के पास चोट आयी है। वहीं वाहन में सवार कैदी व दो सिपाही बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुल्तानपुर जेल से आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर जा रहे कैदी को अपनी कस्टडी में ले लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें