फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रात में कमरे से आई गोली चलने की आवाज, शख्स को लहुलुहान देख उड़े घरवालों के होश

Thu, 18 Aug 2022 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात में खाना खाकर घर के लोग सोने चले गए तभी गोली चलने की आवाज आई। सभी लोग कमरे की तरफ भागे और नजारा देखकर होश उड़ गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में एक शख्स ने खुद को गोली मार दी। शहर कोतवाली के गुरूटोला मुहल्ला निवासी अधेड़ ने बुधवार की रात खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

 

गुरूटोला मुहल्ला निवासी मुन्ना सेठ (58) पुत्र स्व. जगदीश सेठ बुधवार की रात अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह लहुलुहान पड़े हुए थे। जबतक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज व परिजनों के कोहराम को सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मर कर आत्महत्या की है। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं मुहल्ले वाले पारिवारिक कलह को घटना का कारण बता रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें