बलरामपुर। पिछले दो माह से चोरी के आरोप में बंद चल रहे कैदी की हालत बुधवार की शाम अचानक एक बार फिर बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उक्त कैदी एक माह पूर्व भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह भाग निकला था। जिसे पुलिस ने रोडवेज से गिरफ्तार कर लिया। रौनापार थाना क्षेत्र के टीकौली गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज दो माह पूर्व चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में ही बंद चल रहा है। एक माह पूर्व भी सूरज की हालत बिगड़ी थी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बार पुलिसकर्मी इस लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे ताकि कैदी फिर से न फरार हो जाए।