फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार करते रहे प्रमुख सचिव लेकिन नहीं पहुंचे

Tue, 28 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय अहरौला, दुग्ध डेयरी लेदौरा और भवरनाथ-तहबरपुर मार्ग के निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव को जिला अस्पताल का निरीक्षण करना था। इसे देखते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अरविंद कुमार उनसे पहले ही जिला अस्पताल पहुंच गए और उनका इंतजार करने लगे लेकिन मुख्य सचिव वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की गई थी। चिकित्सक से लेकर कर्मचारी अपनी वर्दी में नजर आए। नौ बजे तक होने वाली सफाई आठ बजने से पहले ही पूरी हो चुकी थी। जो चिकित्सक 10 बजे के पहले ओपीडी में नहीं बैठते थे, वह सुबह आठ बजे से ही ओपीडी में नजर आए।

जैसे ही सूचना मिली कि मुख्य सचिव भवरनाथ चौराहे पर पहुंच चुके हैं, प्रमुख सचिव इमरजेंसी के सामने खड़े होकर चिकित्सा अधीक्षक डा. वीआर सिंह को दिशा-निर्देश देने लगे। मुख्य सचिव के न आने की सूचना पर उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक विजय लक्ष्मी के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दवा भंडार में स्टाक रजिस्टर मेंटेन न पाए जाने पर प्रभारी को फटकार लगाई। ब्लड बैंक में कूड़ा देख प्रभारी को फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें