फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हमेशा अपने घर पर बुलाता है प्रधान प्रतिनिधि, करता है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र बिलरियांज के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका का प्रधान प्रतिनिधि के साथ हो रहे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका व उसका पति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि उसे परेशान करते है और घर पर बुलाते हैं। एमडीएम का अनाज अपने घर पर उतरवाने को कहते हैं। तरह-तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उसने जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी से करने के साथ ही सिधारी थाने पर तहरीर भी दिया है।
कुछ दिनों पूर्व बीएसए कार्यालय पर प्रधानाध्यापिका व प्रधान प्रतिनिधि का आमना-सामना हो गया। जहां प्रधानाध्यापिका प्रधान प्रतिनिधि से भिड़ गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानाध्यापिका व उसका पति प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका का पति कह रहा है कि प्रधान प्रतिनिधि अक्सर ही उसकी पत्नी को अपने घर पर आने को कहता है। इतना ही नहीं एमडीएम का खाद्यान्न भी अपने घर उतरवाने को कहता है। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने जिलाधिकारी से शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार सिंह, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें