बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के रग्घुपुर छावनी परशुरामपुर के पास बीते नौ जनवरी की शाम शाम ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार राममिलन (19) निवासी मंडरीपुर थाना महराजगंज गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से शुक्रवार की शाम उसे रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई-तीन बहन में दूसरे नंबर पर था। वह दिल्ली में राजगीर का काम करता था। घटना से 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद