मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के बहोरीकपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ज्ञानप्रकाश के आए दिन अनुपस्थित रहने के लिए ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बीईओ को शिकायत सौंपी है। बीईओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी तरवां से शिकायत की है। वहीं प्रधानाध्यापक के मोबाइल पर फोन किया गया, जिसका उत्तर नहीं मिला। खंड शिक्षा अधिकारी रतन शंकर पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद