1864 ग्राम प्रधान और 2861 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। प्रधान और सदस्यों पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती रविवार सुबह सात बजे से शुरू होगी। सभी विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
बैरिकेडिंग और टेबुल आदि की व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है। वोटों की गिनती के लिए कर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। एक टेबल पर पांच कर्मियों को तैनाती दी गई है। वहीं, शनिवार को अधिकारियों ने मतगणना स्थल का जाजया लिया।
जनपद में 1872 ग्राम पंचायतों में 1872 ग्राम प्रधान पदों में छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं, दो ग्राम पंचायतों में अब 15 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, हरैया स्थित मतगणना केंद्र का आरओ गंगेश्वर पाल और बीडीओ रामदरश ने जायजा लिया।
मालटारी क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के मतगणना केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय का जीयनपुर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने व्यवस्था देखी। तहबरपुर क्षेत्र में एसडीएम निजामाबाद एके सिंह ने शनिवार को तहबरपुर ब्लाक के मतगणना केंद्र का हाल जाना।