फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, बीडीसी पद पर दो पर्चे वापस

Sat, 24 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
जारी है लॉटरी का खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए 30 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान पद से दो और बीडीसी पद से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। अब ग्राम प्रधान के तीन पदों पर छह प्रत्याशी और बीडीसी के छह पदों पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि पंचायत चुनाव के बाद किन्हीं कारणों से खाली हुए ग्राम प्रधान, बीडीसी और पहले से खाली चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपनिर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। इसके तहत, 21 सितंबर को विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन कराया गया था। 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच में लालगंज विकास खंड के एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी का नामांकन त्रुटियों के कारण खारिज हो गया था। शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन निर्धारित था। इस दौरान ग्राम प्रधान के तीन पदों के लिए दाखिल आठ नामांकन पत्रों लालगंज विकास खंड की डोमनपुर सीट से कुसुम सिंह, सुनील यादव और श्यामदेव यादव ने नामांकन किया था।

इसमें से श्यामदेव यादव ने नामांकन वापस ले लिया। अब सुनील और कुसुम के बीच सीधा मुकाबला होगा। पवई विकास खंड के सरायपुल ग्राम प्रधान पद के लिए मुन्नी देवी, सरस्वती और अनीता ने नामांकन भरा था। किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब तीनों प्रत्याशी चुनाव में ताल ठोकेंगे। वहीं, पल्हना विकास खंड की बासूपुर ग्राम पंचायत सीट पर पूनम ने दो सेटों और उनके देवर राजू ने नामांकन किया था। इसमें राजू ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन


अब इस सीट पर पूनम देवी का निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि बीडीसी के छह पदों में से फूलपुर के अमरेथू में रामप्यारी, तहबरपुर के मेहमौनी में स्वामीनाथ चौहान और जहानागंज के सोनापुर में सायराबानों के अकेले नामांकन करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, पवई के खैरुद्दीनपुर क्षेत्र पंचायत सीट पर दो इंद्रकला और निर्मला ने नामांकन किया था, किसी के नामांकन वापस न लेने के कारण यहां मतदान होना तय है।

महराजगंज विकास खंड की कप्तानगंज सीट पर देवनाथ, रामअवध, पंकज और हरेंद्र कुमार ने नामांकन किया था। शुक्रवार को पंकज और देवनाथ ने नामांकन वापस ले लिया। महराजगंज की ही इटौरा दयाल एवं खजियावर सीट पर अमरनाथ और जयसिंह ने नामांकन किया था। किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। चुनाव होने वाली सीटों के प्रत्याशियों को शुक्रवार की देर शाम प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया। इन सीटों पर 30 सितंबर को मतदान और चार अक्टूबर को मतगणना होगी।

उपनिर्वाचन के बाद भी खाली रह जाएंगे 113 पद
पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पद के 233 पद खाली रह गए थे। इन पदों को उपनिर्वाचन में भरने का प्रयास किया गया लेकिन 233 पदों के सापेक्ष मात्र 121 लोगों ने सदस्य पद पर नामांकन किया। इसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन त्रुटियों के कारण जांच में खारिज कर दिया गया। शेष 120 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं, उपनिर्वाचन के बाद भी जनपद में ग्राम पंचायत सदस्यों के 113 पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें