लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है फिर भी जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर है। बुधवार को महराजगंज विकास खंड का प्राथमिक विद्यालय सेमरी का आधा हिस्सा घाघरा में बह गया।
जलस्तर घटने के साथ ही घाघरा नदी में कटान तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को सेमरी गांव के प्राइमरी स्कूल का आधा हिस्सा कटकर घाघरा नदी में विलीन हो गया। हरैया विकास खंड के देवारा खास राजा गांव के मुरारी का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, भीमली का पूरा कटने के बाद बगहवा, झगड़हवा और जूनियर हाई स्कूल पर खतरा मंडरा रहा है। अचलनगर गांव के देवारा गरीब दूबे, देवारा अचल सिंह, देवारा राम कृपाल दूबे में भी सैकड़ों बीघा जमीन कट चुकी है। उधर गांवों से बाढ़ का पानी निकलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ से ग्रामीण परेशान थे। लेकिन बारिश न होने और बैराज से पानी न आने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया। फिर भी अभी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा, सेमरी, अचल नगर में ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद मुहैया नहीं कराई जा रही है।
घाघरा का जलस्तर
बृहस्पतिवार को घाघरा का जलस्तर और 15 सेमी घटकर 71.76 मीटर पर आ गया। जबकि यहां पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर बुधवार की शाम नदी का जलस्तर 70.90 मीटर दर्ज किया गया था। जो गुरुवार को 24 सेमी घटकर 70.66 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा 70.40 मीटर से 26 सेमी अधिक है।
जल जमाव से उठने लगी दुर्गंध
लाटघाट। घाघरा नदी का पानी घटने से ही रास्ते पर कीचड़ और गांव में जलजमाव से दुर्गंध फैलना शुरू हो गया है। इस सब को देखते हुए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने सभी बाढ़ चौकियों पर पशु डॉक्टरों को हिदायत दिया है कि एक भी गांव बाढ़ प्रभावित छूट न जाए। जहां पशुओं के टीकाकरण व दवा मुहैया ना हो जाए। घहाजीपुर बाढ़ चौकी से डा. एके गुप्ता, पशुधन अधिकारी डा. रामराज यादव देवारा खास राजा और चक्की गांव पहुंचकर दवा आदि का वितरण किए। पशुपालकों को हिदायत दिया कि इन्हें पानी से भीगा हुआ चारा ना खिलाएं। पशुओं के बीमार पड़ते ही हमें बाढ़ चौकी पर तत्काल सूचित करें। डाक्टर ने बताया कि 350 पशु चक्की हाजीपुर और 850 देवारा खास राजा में हैं।
आजमगढ़ में घाघरा का जलस्तर भले ही घट रहा हो लेकिन कटान की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से महार- फोटो : AZAMGARH