अहरौला के बरामदपुर पुल के पास पुजारी का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
अहरौला। बरामदपुर गांव के पास मंजूषा नदी के पुल के समीप मंगलवार देर रात पुजारी बहादुर राम (65) का शव मिला।
पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुजारी के पुत्र दीपक ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है।
अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नरायनपुर गांव निवासी बहादुर राम (65) रोज बरामदपुर पुल के पास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते थे। पुत्र दीपक ने बताया कि मंगलवार को भी वह घर से पूजा करने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे।
परिजनों ने जब उनसे फोन पर संपर्क किया तो फोन नहीं लगा। बाद में उनका शव पुल के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही अहरौला थाना और माहुल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। दीपक ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या की गई है।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल, एसआई श्याम कुमार दूबे और नितेश चौबे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बहादुर राम हर मंगलवार को मंदिर में पूजा करने आते थे। घटनास्थल पर साइकिल, कपड़े और लड्डू भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
अहरौला के बरामदपुर पुल के पास पुजारी का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।