फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में नए साल के कार्यक्रम सीमित रूप से करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नए साल के जश्न पर इस बार कोरोना की काली छाया पड़ती दिख रही है। क्योंकि ठंड शुरू होते ही कोरोना ने एक बार फिर से अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए होटलों ने कार्यक्रम को संक्षिप्त तौर पर ही मनाने का निर्णय लिया है। जो भी आयोजन होगा वह कोरोना गाइड लाइन के अनुसार होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 अंतिम पड़ाव पर है। नए वर्ष के आगाज में कुछ दिन ही शेष हैं लेकिन लोगों द्वारा अभी तक इसके सेलिब्रेशन को लेकर कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। जबकि हर वर्ष दिसंबर माह शुरू होते ही लोग पुराने साल के अंत और नए साल के आगाज की बधाई देना शुरू कर देते था। 31 दिसंबर को जगह-जगह लोगों द्वारा डीजे लगाकर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नए वर्ष का स्वागत किया जाता था। वहीं होटलों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। कोरोना महामारी को देखते हुए लोग अभी तक अपनी रणनीति तय नहीं कर सके हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो नए साल का आगाज दूसरी जगहों पर जाकर करते थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। कुछ लोगों ने तो इस बार नया साल अपने परिवार के साथ घर पर ही सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया है। वहीं होटल संचालकों द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन उनका कहना है कि अगर आयोजन होता है तो सीमित तौर पर किया जाएगा और उसमें कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
बोले होटल संचालक
अभी तक नए वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही हम लोग आपस में बैठकर इसका निर्णय लेंगे कि किस प्रकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाए और उसकी रूप रेखा क्या हो।
विज्ञापन

सर्वेश राय छोटू, एमडी, होटल ग्रैंड एसआर।
नए वर्ष पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अभी हमारी ओर से कोई तैयारी नहीं की गई। लेकिन अगर कार्यक्रम होगा तो उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम को सीमित तौर पर ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

संतोष यादव, एमडी, गोल्डेन फार्च्यून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें