भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक पुरानी कोतवाली के सीतराम मुहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को
हुई। इसमें वामपंथी दलों के आह्वान पर 15 दिसंबर को आयोजित धरने की रणनीति
पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री कामरेड हामिद अली
ने कहा कि 15 दिसंबर को वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मुख्यालय
पर धरना-प्रदर्शन और सभा होगी।
कहा केंद्र सरकार मनरेगा कानून को कमजोर
कर करोड़ों मजदूरों का हक मारने का प्रयास कर रही है। अल्पसंख्यकों, दलितों
और महिलाओं के हकों की अनदेखी की जा रही है।
शिक्षक नेता कामरेड हरिमंदिर
पांडेय ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण का कारोबार तेजी से चल रहा है।
प्राइमरी स्कूलों के प्रति सरकारों का रवैया ठीक नहीं है।
इस मौके पर
कामरेड इम्तियाज बेग, पूर्व जिलामंत्री रामाज्ञा यादव, पूर्व संगठन मंत्री
श्रीकांत सिंह, बसीर, रमेश, जितेंद्र्र हरि पांडेय, श्यामा मास्टर, हामिद
हसन, रामहर्ष यादव, गंगादीन आदि उपस्थित थे।