फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 बेड व 110 वेंटिलेटर संग चौथी लहर से निपटने की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तो जनपद वासियों ने आराम से झेल लिया। अब चौथे लहर की संभावना जतायी जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की तैयारियों की बात की जाए तो विभाग मुकम्मल व्यवस्था होने का दावा कर रहा है। लगभग पांच सौ बेड के अलावा 110 वेटिलेटर के साथ ही आठ आक्सीजन प्लांट के साथ विभाग पूरी तरह से तैयार है। लेवल वन से थ्री तक के अस्पताल चिन्हित है। जिन पर अब भी मार्कड्रील की जा रही है। वर्तमान में एक भी कोरोना के संक्रमित जिले में नहीं है। बीते एक पखवारे से कोई नया संक्रमित जिले में नहीं मिला है तो वहीं एक सप्ताह से एक भी एक्टिव केस भी जिले में नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है और अब चौथे लहर की आशंका जतायी जाने लगी है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तीसरी लहर से निपटने को तैयार है। 100 शैया अस्पताल तरवां, 100 शैया अस्पताल लालगंज को लेबल वन के कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है जबकि सीएचसी कोल्हूखोर व लाटघाट में 30-30 बेड की व्यवस्था की गई है। लेबल टू के रूप में 100 शैया अतरौलिया अस्पताल को आरक्षित किया गया है। सभी बेड तक आक्सीजन की व्यवस्था है। अतरौलिया अस्पताल पर चार वेंटिलेटर की भी व्यवस्था है। इसके अलावा पांच व 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है। लेवल थ्री अस्पताल के रूप में राजकीय मेडिकल कालेज को चिह्नित किया है। यहां 300 बेड की व्यवस्था है, जिसे आपात स्थिति में 500 तक बढ़ाया जा सकता है। नोडल अधिकारी डॉ. नियाज हसन ने बताया कि अस्पताल में स्थापित दोनों आक्सीजन प्लांट सक्रिय कर दिए गए है। चौथे लहर की अभी कोई संभावना तो नहीं नजर आ रही है लेकिन हमारी तैयारियां पूरी है। यहां 105 वेंटिलेटर की व्यवस्था है।
जिले में स्थापित हुआ है आठ आक्सीजन प्लांट
आजमगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की भारी किल्लत हुई थी। काफी संख्या में लोगों को आक्सीजन के आभाव में जान तक गवानी पड़ गई थी। जिसे लेकर सरकार ने जिले में एक दो नहीं बल्कि आठ आक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसके तहत राजकीय मेडिकल कालेज में दो, जिला अस्पताल में एक, जिला महिला अस्पताल पर एक, 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया व तरवां पर एक-एक, सीएचसी लालगंज व सीएचसी लाटघाट पर एक-एक आक्सीजन प्लांट स्थापित होना था। वर्तमान में सभी आक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके है और काम कर रहे है।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों पर जारी है मार्कड्रील
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि जिले में कोविड अस्पताल के रूप में चिह्नित अस्पतालों पर मार्कड्रील का क्रम अभी भी जारी है। सोमवार को ही सभी कोविड अस्पतालों पर मार्कड्रील कर तैयारियों का जायजा लिया गया। सभी अस्पतालों पर आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से काम कर रहे है और निर्धारित बेड तक पाइप लाइन से आक्सीजन पहुंच रही है। इसके अलावा किस भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें