फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोजगार के तहत युवाओं को रोजगार देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार द्वारा मिशन रोजगार अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत सरकार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार पूरे प्रदेश में मिशन रोजगार अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के जरिए युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस मिशन रोजगार के तहत विभिन्न विभागों, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निगमों, परिषदों, बोर्डों और प्रदेश सरकार के विभिन्न स्थानीय निकायों, विकास प्राधिकरण और औद्योगिक विकास प्राधिकरण को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ ही कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप, भूमि आवंटन, विभिन्न प्रकार के लाइसेंस और अनुमतियों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन किए जाने का अभियान चलाया जाएगा।
0000000000000000
हर कार्यालय में स्थापित होगी हेल्प डेस्क
आजमगढ़। इस अभियान के लिए हर विभाग, संगठन, प्राधिकरण के कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। इस हेल्प डेस्क पर उस विभाग से संबंधित रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत मिलने वाले रोजगार का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। प्रशासकीय विभागों के तहत सभी निदेशालय, निगम, बोर्ड, आयोग आदि अपने विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे।
विज्ञापन

000000000000000
डीएम की अध्यक्षता में होगी समिति
आजमगढ़। मिशन रोजगार के संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक विकास आयुक्त द्वारा किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति हर महीने अभियान की मानीटरिंग करेगी। हर जनपद में डीएम की अध्यक्षता में एक समिति होगी जो रोजगार, स्व रोजगार के लिए जनपद स्तर पर कार्ययोजना बनाएगी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय द्वारा निजी उद्योगों के साथ मिलकर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पहले से रुकी भर्ती के प्रकरणों का निस्तारण भी कराया जाएगा।
00000000000000000000
स्वरोजगार दिलाने में कौशल विकास की भूमिका अहम
आजमगढ़। योगी सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर से लेकर जिला स्तर तक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दिला रही है। इसके लिए उप्र कौशल विकास मिशन द्वारा आनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म कोर्स, यूएसए के जरिए प्रदेश के 50 हजार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम निशुल्क मुहैया करा रहा है।
00000000000000000000000
इस अभियान के तहत सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के 50 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सरकारी और गैर सरकारी नौकरियां भी दिलाई जाएंगी। इसके लिए जनपद स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें