फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड की मिलेगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब एक अप्रैल से एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड की शराब की फुटकर दुकानों को खोला जा सकेगा। उक्त जानकारी जिला आबकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के अंतर्गत कई बदलाव किए हैं। ये अनुमति नई आबकारी नीति के तहत प्रदान की है। हालांकि इसके लिए रेल मंत्रालय की अनुमति आवश्यक होगी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि नई नीति में सड़क पर खड़े होकर बीयर पीने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए व्यवस्था की गई है। बीयर दुकानों के लिए उपभोग की सुविधा, ऑनलाइन आवेदन मिलने पर डीएम की मंजूरी के बाद जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 100 वर्ग फीट का अलग परिसर (परमिट रूम) दुकान की 20 मीटर की परिधि के अंदर होना चाहिए। परमिट रूम की सुविधा पांच हजार रुपये वार्षिक शुल्क पर दी जाएगी। इसमें कैंटीन का सुविधा की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा बार लाइसेंसधारक के परिसर से संबंधित भवन के दूसरे परिसर अथवा टेरेस में अतिरिक्त बार काउंटर की स्थापना के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए लाइसेंस फीस का पांच प्रतिशत या 2.50 लाख रुपये, जो अधिक हो, शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें