फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रसूता की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। पवई स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को समझाया तो करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। परिजनों ने कार्रवाई के लिए डॉक्टर, अस्पताल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी सविता पाल (28) पत्नी अजय कुमार पाल को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पवई स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। पति अजय का आरोप है कि चिकित्सक ने देखने के बाद सामान्य प्रसव होने की बात कही। कुछ ही घंटे बाद डॉक्टर ने कहा कि प्रसव अब ऑपरेशन से होगा। चिकित्सक ने तत्काल उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया। जिससे एक पुत्र पैदा हुआ।
ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। उसका रक्तस्राव रुक नहीं रहा था। पत्नी की तबीयत बिगड़ती देख पीड़ित ने चिकित्सक से रेफर करने का अनुरोध किया। चिकित्सक ने अंतिम समय तक घबराओ नहीं सब ठीक हो जाएगा। बुधवार की देर रात पत्नी की अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रख कर हंगामा शुरु कर दिया। पीड़ित अजय कुमार ने डॉक्टर, अस्पताल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रसूता की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें