मुबारकपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए मूर्ति चोरी के आरोपी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर से 24 मई की रात बदमाश पुजारी को बंधक बनाकर बेशकीमती मूर्तियां लूट ले गए थे। दो माह बाद पुलिस ने लूटी गई मूर्तियों केे बरामद करने के साथ ही पांच आरोपियों केे भी गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
मुबारकपुर कस्बे में प्राचीन राम जानकी मंदिर स्थित है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिटठापुर गांव निवासी जयंत तिवारी पुत्र स्व. शारदा तिवारी इस मंदिर के पुजारी है। 24 मई की रात पुजारी मंदिर पर ही सो रहे थे। इसी बीच देर रात छह बदमाश दीवार फांद कर मंदिर में घुस गए और पुजारी को बंधक बना कर मंदिर में स्थापित बेशकीमती मूर्तियों को लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर पुजारी ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सुबह मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ पुजारी मुबारकपुर थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी थी। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड के साथ पहुंच कर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। घटना के बाद से ही पुलिस महकमा मंदिर से हुई लूट का खुलासा की जुगत में जुटी हुई थी। बुधवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गूजरपार पुल के पास हल्की मुठभेड़ में बाद पांच बदमाशों सौरभ गुप्ता पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता निवासी चौक थाना कप्तानगंज, अनिल सोनकर पुत्र संतू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज, सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष निवासी कप्तानगंज बाजार थाना कप्तानगंज, रविंद्र निषाद पुत्र श्यामजीत निवासी बड़सरा आयमा थाना कप्तानगंज व परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचंद चौहान निवासी भलुवाई थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने दो अदद तमंचा, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, रामजानकी मंदिर से लूटी गई राधा, कृष्ण, बलराम, रामजानकी सीता की मूर्तियां बरामद किया। वहीं तीन अभियुक्त विपिन मौर्या पुत्र श्याम नरायन निवासी बनकटा थाना तहबरपुर, पिंटू वर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश वर्मा निवासी पुरानी बाजार, थाना कप्तानगंज व राजेंद्र निषाद पुत्र स्व. रामअवध निषाद निवासी खीरीडीह थाना कप्तानगंज मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने इस घटना में शामिल रही रीता सोनकर पत्नी रामजनम निवासिनी नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर को भी उसके घर
टीम को 50 हजार के इनाम देने की संस्तुति
आजमगढ़। मंदिर से हुई लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम डीआईजी की तरफ से 50 हजार रुपये के ईनाम की संस्तुति की गई है। वहीं एसपी ने डीजी स्तर से प्रशंसा चिन्ह दिए जाने की संस्तुति की है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीनों अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है, जल्द ही इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।