फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मदरसों में चलेंगी प्री प्राइमरी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित होने वाले मदरसों में अब प्री प्राइमरी की भी कक्षाएं संचालित होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार का पत्र विभाग में आ चुका है। प्री प्राइमरी की कक्षाएं चलाने के लिए निदेशायल द्वारा किसी प्रकार का खर्च नहीं दिया जाएगा। इसकी सारी व्यवस्था मदरसे के प्रबंधक को करनी होगी। जिलें में कुल 387 मदरसे संचालित होते हैं। इनमें से 20 मदरसे एडेड हैं। इन मदरसों में बड़े पैमाने पर छात्र उर्दू, अरबी, फारसी के साथ अन्य विषयों की शिक्षा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इन मदरसों में इसी सत्र से अब प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश मदरस शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार द्वारा सभी डीएमओं को पत्र भेजा गया है। जिसमें साफ कहा गया है कि मान्यता प्राप्त अनुदानित, गैर अनुदानित मदरसों के प्रबंधक प्री प्राइमरी की कक्षाओं का संचालन स्वयं के व्यय से करेंगे। इसके लिए शासन स्तर, निदेशालय किसी प्रकार की धनराशि उपलब्ध नहीं कराएगा और न ही नए पद ही सृजित किए जाएंगे। मदरसे के प्रबंधक को छात्र- छात्राओं की सुरक्षा, देखभाल व शिक्षण की व्यवस्था स्वयं के खर्च से करना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार का पत्र आया है, जिसमें प्रबंधक द्वारा मदरसों में प्री प्राइमरी कक्षाओं को स्वयं के खर्च पर संचालित करने को कहा गया है। प्री प्राइमरी के लिए मदरसा बोर्ड की तरफ से कोई शैक्षिक पाठ्यक्रम तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें