फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रूट चार्ट देखकर ही गुजरें इन मार्गों से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 13 मई को मतगणना को देखते हुए यातायात पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया है। ऐसे में कहीं जाने के लिए यातायात पुलिस का रूट चार्ट देख ही निकलें। रूट डायवर्जन सुबह छह से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इसका पालन कराने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश भी जारी कर दिया गया है। हर्रा की चुंगी तिराहा ,कोट चौराहा से डीएवी कालेज की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन काली चौरा तिराहा से एलवल चौकी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।शारदा तिराहा से डीएवी कालेज की तरफ आने वाले समस्त प्रकार वाहन रैदोपुर चौराहा से सिविल लाइन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। अग्रसेन तिराहा से काली चौरा तिराहा की तरफ जाने वाले वाहन को गांधी तिराहा से रैदोपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बड़ादेव तिराहा से काली चौरा तिराहा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें