मुबारकपुर के पुरानी जामा मस्जिद नेवादा दुआ ख्वानी में सीएए और एनआर सी की वापसी के लिए दुआ पढ़ते म?
- फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर/अमिलो। एनआरसी, एनपीआर व एनआरसी को लेकर मुबारकपुर कस्बा के विभिन्न मस्जिदों में मंगलवार को विशेष दुआखानी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर लोगों ने देश में अमन-शांती व एनआरसी, सीसीए व एनआरपी को वापस लिये जाने को लेकर दुआ पढ़ी।
मुबारकपुर कस्बे के दो अलग-अलग मस्जिदों में हाफिज अनवार व मौलाना नईमुर्रहमान मिस्वाही के नेतृत्व में लोगों ने दुआखानी किया। नेवादा के लोगों ने मंगलवार को दिन भर विशेष रोजा भी रखा और शाम में इफ्तार किया। असर की नमाज के बाद दुआखानी की गई। इसी क्रम में कस्बे में पूरारानी समौधी मुहल्ले में महिलाओं ने भी देश में अमन व शांति के लिए दुआ पढ़ी। महिलाओं का कहना था कि एनआरपी, सीएए से देश का माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इन्हें वापस ले। ताकि देश में अमन शांति बनी रहे और देश खुशहाली के साथ आगे बढ़े। सीएए, एनआरसी के विरोध में आयोजित इस विशेष दुआखानी में सभी ने बढ़-चढ़ कर शिरकत किया।