फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रयागराज और वाराणसी मंडल सेमीफाइनल में

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ और प्रयागराज ने गोंडा मंडल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ ने टॉस जीतकर 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बनाए। मोहित ने 48 और ऋषभ ने 20 रन का योगदान दिया। वाराणसी की ओर से दीपक और श्रीजन ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में वाराणसी ने अथर्व के 32, सारंग के 28 और आनंद विजय सिंह के 20 रनों की मदद से 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में गोंडा की टीम प्रयागराज के गेंदबाजों के सामने 11.2 ओवर में 77 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

सत्यम साहू ने 26 और हर्षित ने 10 रन बनाए। प्रयागराज के सनिध्या श्रीवास्तव ने पांच विकेट झटके, जबकि साजल और सचिन को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयागराज ने हार्दिक सिंह के 29 और रामसागर के 11 रनों की बदौलत 12.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली।
गोंडा की ओर से ओम यादव और रोहित ने दो-दो विकेट लिए। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव, जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद, क्रिकेट प्रशिक्षक भूपेंद्र वीर सिंह सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अगला सेमीफाइनल अयोध्या और मेरठ मंडल के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला वाराणसी और प्रयागराज मंडल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें