क्षेत्र के कोरौली खुर्द में मदरसा सेराजुल उलूम में बुुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापको सहित छात्र-छात्राओं ने 26 अक्तूबर को आए भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई।
मदरसा के अध्यापक मोहम्मद यासिर ने कहा कि इस प्रकार की आपात स्थिति प्राकृतिक से छेड़छाड़ के कारण आती है। उन्होंने लोगों से प्रकृति से खिलवाड़ बंद करने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मो. साकिब, मो. फैसल, मो. आसिफ, एहसामुद्दीन, डा. मो. आलिम, मो. नासिर, अबुशहमा, मो. दानिस, अबु होरैरा, मो. सलीम, मो. आदि मौजूद रहे।