फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मिलेगा काशी विश्वनाथ और हनुमानगढ़ी का प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक तरफ जहां डाक टिकटों में रामायण के विभिन्न प्रसंग रोचक तरीके से समेटे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ डाक विभाग ने एक और नई पहल कर आम जनता को आस्था से जोड़ने का काम किया है। डाकघरों में इएमओ (इलेक्ट्रॉनिक मनी आर्डर) बुकिंग के माध्यम से घर बैठे विश्व प्रसिद्घ बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे ही आपको काशी विश्वनाथ और हनुमानगढ़ी अयोध्या का प्रसाद मिल जाएगा।
विज्ञापन

यदि आप बीमार हैं या फिर किन्हीं कारणों से वाराणसी के काशी विश्वनाथ व अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं और प्रसाद नहीं मिल पा रहा तो आपको मायूष होने की जरूरत नहीं है। अब आपको घर बैठे ही विश्व प्रसिद्घ इन मंदिरों के प्रसाद आपके घर तक पहुुंचेगा। डाक विभाग ने यह सेवा जिले में शुरू भी कर दी है। इसके लिए भक्तों को 251 और 551 रुपये का मनीऑर्डर सब पोस्टमास्टर अयोध्या-पिन कोड 224123 को भेजना होगा। 251 रुपये के मनीआर्डर पर संकटमोचक के प्रसाद के तौर पर लड्डू, तस्वीर, महावीरी, किताब दी जाएगी, जबकि 551 रुपये के मनी आर्डर पर लड्डू, तस्वीर, महावीरी, किताब, तुलसी माला व हनुमान यंत्र दिया जाएगा। मनीआर्डर भेजने के बाद संकटमोचन सेना ट्रस्ट के जरिए श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर के सौजन्य से उपलब्ध प्रसाद को डाक विभाग श्रद्धालुओं तक पहुंचाएगा।
वहीं काशी विश्वनाथ का प्रसाद मंगाने के लिए डाकघर में जाकर 251 रुपये का इएमओ प्रवर अधीक्षक डाकघर बनारस ईस्ट डिविजन 221001 के नाम पर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद के लिए 251 लिखकर जमा करना है। तीन से चार दिनों में डाकिया प्रसाद लेकर घर पहुंचेगा। जिले में यह व्यवस्था इसी वर्ष 20 अक्तूबर से शुरू की गई है।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति वाराणसी के काशी विश्वनाथ व अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर का प्रसाद मंगा सकता है। इसके लिए इएमओ के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। दो-तीन दिनों में उनके घर तक प्रसाद पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

- योगेंद्र मौर्या, प्रवर डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें