फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनावी रंजिश में प्रधान के बेटे को मारी गोली, भाभी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहा युवक

Wed, 31 Mar 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान के बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली प्रधान पुत्र के पेट में लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय वह चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहा था। 

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा की निवर्तमान प्रधान इंदिरा देवी पत्नी पलटन यादव हैं। इसके बाद इंदिरा देवी की बड़ी बहु अनीता चुनाव लड़ रही हैं। अनीता के प्रचार की जिम्मेदारी निवर्तमान प्रधान का छोटा पुत्र आशीष यादव निभा रहा है।

मंगलवार को भी आशीष दिन भर चुनाव प्रचार में जुटा रहा। देर रात साढ़े दस बजे के लगभग वह गांव के झंडी का पुरवा से घर लौट रहा था कि सुनसान स्थान पर पहले से घात लगा पर बैठे चार लोगों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सूचना घायल के परिजनों को दी। इस दौरान परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में घायल को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारे जाने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल के परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें