फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संघ ने कमीशन मांगे जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अहरौला ब्लाक में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्रधान संघ के सदस्य और पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। पांच प्रतिशत अग्रिम कमीशन की मांग के विरोध में सोमवार को प्रधानों ने ब्लाक में प्रदर्शन किया। बाद में प्रधान संघ के सदस्यों ने ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। सोमवार को विकासखंड के प्रधानों ने गांवों में विकास कार्यों के लिए ब्लाक के लोगों द्वारा पांच प्रतिशत अग्रिम कमीशन मांगने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कहा कि विकासखंड में प्रधानों से विकास कार्यों के लिए अग्रिम पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। ब्लाक में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रधान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक पर ताला बंदी कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राकेश सिंह, शक्ति सिंह, दिनेश राजभर, सौरव यादव, धर्मकांत यादव, लोरिक राजभर, राजेश यादव, मोहम्मद अयूब, विश्वनाथ, अशोक प्रजापति, रविंद्र यादव, चंद्रजीत निषाद, निरंकार प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें