फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधान पर फर्जी भुगतान का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। ग्राम पंचायत मुड़हर के ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लाॅक ठेकमा परिसर में पहुंचकर बीडीओ आलोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान अजय कुमार सरोज व सचिव मनोज कुमार की ओर से सीसी रोड, नाली, हैंडपंप मरम्मत के नाम पर कई लाख रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया है। जबकि मौके पर कोई काम हुआ ही नहीं है। इतना ही नहीं गांव में नाली बनाकर खुली छोड़ दी गई है। उस पर कोई ढक्कन नहीं लगा है, इससे आए दिन ग्रामीण और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे गांव के लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपकर योगेश कनौजिया ने बताया की बीडीओ को शिकायती पत्र दिया गया है। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान लालू यादव, रमेश सरोज, कल्लू कुमार, राजेश कुमार, एजाज अहमद, राजाराम, कमलेश यादव, अरुण, आकाश, विभा कन्नौजिया, मुन्नी लाल गौड़, अस्मिन, रामप्रवेश यादव आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन

कोट

मामला संज्ञान में आया है इन आरोपों की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

आलोक कुमार सिंह, बीडीओ, ठेकमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें