फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर से पांच मूर्तियां चोरी

Mon, 07 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाने के उचहुवां गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर में रविवार रात घुसे चोर राम-सीता, लक्ष्मण और गणेश की मूर्तियां चुरा ले गए। चोर चैनल गेट का ताला और दरवाजा तोड़कर मंदिर में घुसे थे। सोमवार सुबह पूजा करने गए पुजारी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन



एसओ डाग स्क्वायड टीम के साथ मुआयना कर वापस लौट गए। मूर्तियां किस धातु की थीं और इसकी कीमत के बारे में लोग नहीं बता सके।


उचहुवां गांव निवासी विजय नरायन पांडेय के पूर्वज घर के पास ठाकुर जी का मंदिर बनवाए हैं। मंदिर तीन सौ साल पुराना है। इसमें राम-सीता, लक्ष्मण, गणेश और हनुमान जी की स्थापित थी। काफी पुराना मंदिर होने की वजह से गांव के अलावा दूर दराज के लोग भी यहां पूजा अर्चन करने के लिए आते थे।


 मंदिर का देखभाल विजय नरायन पांडेय का परिवार करता है। रविवार रात ठंड की वजह से तेज कोहरे का फायदा उठाते हुए चोर मंदिर में लगे चैनल का ताला तोड़कर परिसर में और दरवाजा तोड़कर गर्भगृह में घुसे और राम-सीता, लक्ष्मण और गणेश जी की प्रतिमा ले गए।
विज्ञापन



 सोमवार सुबह विजय नरायन मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो ताला टूटा और प्रतिमाएं गायब देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर वहां भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए।


सूचना मिलने पर तरवां एसओ भी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड की टीम बुलवाकर मौके का मुआयना की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।


पुलिस को विजय नरायन ने बताया कि मंदिर काफी पुराना है। तभी से यहां प्रतिमाएं भी रखी गईं थीं। चोरी गईं प्रतिमाएं बेशकीमती हैं। एसओ छत्रजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें