आजमगढ़। हॉस्पिटल क्वारंटीन सेंटरों पर रखे गये लोगों की देख-रेख में लगे कर्मियों को भी सभी सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल क्वारंटीन सेंटरों पर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर-नर्स के साथ ही एंबुलेंस कर्मी व भोजन आदि कराने वालों को भी सुरक्षा संसाधन किट उपलब्ध कराने का फरमान जारी कर दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल क्वारंटीन में कोरोना संदिग्ध मरीजों को रखा जाता है। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाते है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनके पॉजिटिव अथवा निगेटिव होने की जानकारी होती है। ऐसे में इन सेंटरों पर तैनात डॉक्टरों, नर्सो के साथ ही एंबुलेंस कर्मी, खाना परोसने वाले आदि अन्य कर्मियों को भी सभी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। उन्होनें बताया कि मास्क, ग्लब्स, टोपी तो स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करा रहा है लेकिन पीपीई किट नहीं दिया गया है। ऐसे में सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि सभी कर्मियों को पीपीई किट भी उपलब्ध कराये।