फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 6 घंटे में 30 बार ट्रिपिंग, मोहब्बतपुर में 7 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीते 24 घंटे में 30 मेगावाट बिजली की डिमांड घटने के बाद भी ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। रात में छह घंटे में 30 बार से ज्यादा ट्रिपिंग हुई। वहीं, जहानागंज, मोहब्बतपुर उपकेंद्रों से सबसे ज्यादा कटौती हुई।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे उमस और गर्मी में लोग परेशान रहे। वहीं, अधिकारी इमरजेंसी रोस्टिंग की बात कह जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। जहानागंज क्षेत्र की बिजली बीते तीन-चार दिनों से शाम पांच बजे से रात 11 बजे के बीच लगभग 30 बार ट्रिप कर रही है।
क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र यादव, कपिलेदव, मनोज मौर्य, हरेंद्र कश्यप ने बताया कि रात 11 बजे तक बार- बार ट्रिपिंग होने से परेशानी बढ़ गई।
नगर पंचायत होने के बाद भी यहां के लोगों को मात्र 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। कटौती पर अधिकारी इमरजेंसी रोस्टिंग की बात कह अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उपकेंद्र मोहब्बतपुर की बिजली मंगलवार की रात लगभग आठ बजे कट गई और आई रात तीन बजे। लगभग सात घंटे बिजली न रहने से 25 गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

अहरौला: क्षेत्र में गोपालगंज और रेड़हा उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्र होने के बाद भी 18 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही है। जयनाथ यादव, विक्रम ने बताया कि लोगों को बमुश्किल 10 से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें