फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंधी-बारिश से आठ उपकेंद्रों की मेन लाइन में खराबी से आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली के तार पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में दोपहर बाद आई तेज आंधी-बारिश से कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए। इससे बिजली बाधित हो गई। वहीं, बारिश के कारण आठ उपकेंद्रों की मेन लाइन से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन, हरबंशपुर, सिधारी सहित कई फीडरों की बिजली शाम तीन बजे से ही बंद कर दी गई थी। करीब एक घंटे की बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। हवा के कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया।
जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी बहता रहा। एसपी इंटर कॉलेज और बदरका में पास घुटने तक पानी लगा रहा।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुरवा हवा के साथ शुरू हुई तेज बारिश के कारण लोगों को दिन में ही लाइट जलाकर गाड़ी चलाने के लिए विवश होना पड़ा। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए।
बारिश में खुटौली, मदियापार, आजमपुर, सरायमीर, अमुवारी नरायनपुर सहित आठ उपकेंद्रों की मेन सप्लाई ही ब्रेकडाउन हो गई। दो तो कहीं तीन घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। शहर के सिविल लाइन चौराहे के पास 11 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया।
अमुवारी नरायनपुर उपकेंद्र से निकले 11 केवी फीडर भुवना और ईस्ट के तारों पर पेड़ गिर गया। इसके कारण उन क्षेत्रों की बिजली काट दी गई। अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद जहां भी लाइन फाल्ट थी, वहां मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
बिजली बहाल कराई जा रही है। जिन उपकेंद्रों की मेन सप्लाई बंद है, वहां ट्रांसमिशन से आपूर्ति आने के बाद दी जाएगी। आंधी-पानी से कहीं पोल टूटने की शिकायत अभी नहीं आई है।
00
बिजली गिरने से गांवों में तीन ट्रांसफॉर्मर जले
बरदह। भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से क्षेत्र के तीन गांवों में तीन ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गए। इसके कारण करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के अहिरौली गांव में 100 केवीए, कुंभ गांव में 25 केवीए और सिंदुरी गांव में 16 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर बिजली की चपेट में आने से खराब हो गए हैं। छतरपुर में पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हो गई। अवर अभियंता आतीश यादव ने बताया कि बिजली गिरने के कारण तीनों गांवों के ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। नए ट्रांसफॉर्मर के लिए जिले को पीआर भेज दिया गया है। वहां से मिलने के बाद ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा। बरसात में पोल और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास न रहें। संवाद

00
आंधी-पानी से कुछ स्थानों पर तार पर पेड़ गिर गए हैं। उन्हें हटाया जा रहा है, ताकि तारों को सही कराकर बिजली बहाल की जा सके। -गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।

शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली के तार पर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : 1

शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली के तार पर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें