फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन दिन से बिजली ठप, ब्लड सेंटर में 73 यूनिट खून और 412 प्लाज्मा खराब होने के कगार पर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति के अभाव में बंद पड़ा डीप फ्रीजर।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में तीसरे दिन भी अंदर ग्राउंड केबल मरम्मत न होेने के कारण बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जनरेटर से इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड सहित अन्य व्यवस्था चालू है। लो वोल्टेज के कारण पंखा डोल रहे हैं। बिजली के अभाव में ब्लड बैंक में रखा 73 यूनिट खून व 412 यूनिट प्लाज्मा खराब होने की आंशका है। ब्लड सेपरेशन यूनिट बंद है, डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल परिसर में पानी की सप्लाई न होनेे से वार्डों में भर्ती मरीज व स्वास्थ्यकर्मी व उनके परिवार वाले पानी को तरस रहे हैं। गर्मी के कारण रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सीएमओ कार्यालय व वैन पीएचसी का कोल्ड चैन में जनरेटर की सप्लाई देकर तापमान कंट्रोल किया गया है। टीम लगातार मानिटरिंग कर रही है।
मंगलवार को इमजरेंसी में बेड संख्या 12 पर भर्ती अतरिया देवी 65 वर्ष निवासी बंसतपुर की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत का आरोप लगाया। कहा की नर्स ने ऑक्सीजन वाला मास्क लगाया था, लेकिन प्रेशर न होेने के कारण ऑक्सीजन न मिलने के कारण हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि मरीज की हालत पहले से खराब थी, उसे ऑक्सीजन की जरूर नहीं थी।
बिजली के अभाव में अस्पताल के हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। ओपीडी से लगाय वार्डों में एसी न चलने के कारण मरीज से लेकर चिकित्सक परेशान हो जा रहे हैं। बर्न वार्ड व सेफ्टी वार्ड में सात मरीज भर्ती है।
गर्मी से बेहाल होकर रात में खुले आसमान के नीचे बिता रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से चिकित्सकीय व्यवस्था चरमरा गई है। लो वोल्टेज होेने के कारण बेड तक ऑक्सीजन प्रेशर से नहीं पहुंच पा रहा है। गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। हर वार्ड में कंसन्ट्रेटर मशीन उलब्ध है। लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने पर हालत बिगड़ जा रहे हैं। डयूटी पर तैनात नर्सों की हालत खराब हो जा रही है।
खराब केबल की जगह नया केबल लगाने की प्रकिया चल रही है। चिकित्सकों व कर्मचारी तत्पर हैं। सब कुछ ठीक है। तब तक जनरेटर से सप्लाई दी जा रही है। लोड ज्यादा होने से वोल्टेज कम है। वार्डों में ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसन्ट्रेटर मशीन प्रर्याप्त रूप से उपलब्ध है। ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। पानी की समस्या को देखते हुए पानी का टैंकर परिसर में खड़ा है। आरओ पानी चालू है। - डॉक्टर सुजीत कुमार यादव, सीएमएस जिला अस्पताल बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें