फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24.50 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जर्जर लाइनें होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निगम ने 24.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी है। इसमें जर्जर एचटी और एलटी लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और पुराने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने के कार्य शामिल किए गए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चिह्नित स्थानों पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

वितरण खंड फूलपुर, मुबारकपुर और कप्तानगंज में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि तीनों खंडों में 37 स्थानों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से जर्जर एचटी लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा।
इसके अलावा सात करोड़ रुपये की लागत से 172 एलटी लाइनों की मरम्मत और सुधार कार्य कराया जाएगा। जर्जर लाइनों के कारण आए दिन होने वाली बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या को कम करने के लिए इन कार्यों को प्राथमिकता में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, चिह्नित स्थानों पर बिजली की मांग और लोड के अनुसार तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न क्षमता के 65 नए वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इससे अधिक लोड वाले क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा तीनों वितरण खंडों में 527 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने की भी योजना तैयार की गई है। इस कार्य पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
00 वर्जन
जर्जर लाइनों की मरम्मत और ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि से फाल्ट की समस्या में कमी आएगी। साथ ही बढ़ते बिजली लोड के बीच उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने में मदद मिलेगी। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा। -गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें