नगर के दो विद्यालयों में शनिवार को शैक्षणिक और विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न मॉलडलों से अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से परिचय दिया।
बच्चों के बनाए गाए पावर हाउस और वाटर कैनाल के मॉडल ने लोगों को प्रभावित किया। इसके अलावा कई अन्य मॉडल और रंगोली, आयल पेंटिंग, छाया पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ वाराणसी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डा. यूजिन जोसफ ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीसी ऋतु सुहास उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यालय कव्े बच्चों द्वारा विविध सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
रसायन विभाग द्वारा कृत्रिम चैंबर, केमेस्ट्री लैंड, बिना जमीन के पौधों का अंकुरण, अंग्रेजी विभाग द्वारा मर्चेंट आफ वेनिस और विलियम शेक्सपीयर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
छोटे बच्चों द्वारा बनाया गया पावर हाउस, वाटर कैनाल, कामर्स विभाग द्वारा आईएनएस, मेक इन इंडिया और प्रधानमंत्री जनधन योजना को बड़े ही सुंदर ढ़ंग से दर्शाया गया।
मुख्य अतिथि विशप डा. यूजीन जोसफ ने कहा कि शिक्षा सिर्फ पैसा कमाने का साधन नहीं होनी चाहिए बल्कि शिक्षा इस तरह दी जाए जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और वह आगे चलकर सभ्य समाज की रचना कर सकें।
वहीं, करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और सदन स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए माडल वाटर पार्क, मिसाइल, पवन चक्की, पावर स्टेशन, गतिशील एसी, कैलिडो स्कोप, डीएनए माडल और हाइड्रोलिक जेसीबी आदि को लोगों ने सराहा।
वहीं दूूसरी ओर दीपाली थीम पर आधारित सदन स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक घनश्याम दास अग्रवाल ने किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. मोहम्मद आमिर, डा. जोरार अहमद, डा. मधु यादव उपस्थित थे। इस मौके पर प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका स्वाति अग्रवाल, प्रधानाचार्य विधान तिवारी, मधु पाठक, संगीता शाही आदि उपस्थित थे।