फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से खफा लोगों ने उपकेंद्र को घेरा

Sun, 09 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिछले कई दिनों से हो रही अनियमित विद्युत कटौती से आजिज लोगों के धैर्य का बांध रविवार को टूट गया।  गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज का घेराव कर किया और  जीयनपुर- बिलरियागंज मार्ग को जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर नौ बजे से लगा जाम दिन डेढ़ बजे समाप्त हुआ। 
मालटारी संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज से जुड़े गांवों में बीते एक सप्ताह से महज एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे नाराज क्षेत्र के मधनापार, कुर्थीपुर, अंडाखोर, बिलरियागंज, बोझिया, इमलीपुर, कोकीलपार आदि गांव के लोग रविवार की सुबह सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज का घेराव कर दिया और जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। लेकिन पुलिस की एक न चली। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एएच खान भी वहां पहुंचे। लोगों को लिखित आश्वासन देकर सुबह नौ बजे से लगा जाम साढ़े चार घंटे बाद 1.30 बजे समाप्त कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें