फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने डोर-टू-डोर जाकर 26 लाख का किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। प्रवर डाक अधीक्षक के निर्देश पर डाक विभाग द्वारा जिले में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माईक्रो एटीएम के माध्यम से डोर-टू-डोर जाकर करीब एक हजार से अधिक लोगों को आधार कार्ड से 26 लाख 60 हजार 835 रुपये का निशुल्क भुगतान किया।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि इस अभियान में फूलपुर सब डिवीजन प्रथम, लालगंज द्वितीय और वेस्ट सब डिवीजन तृतीय स्थान पर रहा। उन्होंने इस अभियान में जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। फूलपुर सब डिवीजन में डाक निरीक्षक बसंत कुमार, लालगंज में प्रवीण कुमार और वेस्ट में डाक निरीक्षक पीसी त्रिपाठी ने इसकी मॉनिटरिंग की। इसी तरह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक गौरव सिंह और आकाश ने पूरे जिले की मॉनिटरिंग की। आईपीपी प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि माइक्रो एटीएम से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की योजना चलाई जा रही है। इसका किसी भी डाकघरों में कम प्रीमियम में निशुल्क सेवा ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें