फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉक्टर के न आने से देर से शुरू हुआ पोस्टमार्टम, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर शनिवार को निर्धारित समय से घंटों बाद काम शुरू हुआ। जिसे लेकर पोस्टमार्टम हाऊस पर शव लेकर मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद डॉक्टर के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कवायद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

हादसों व अन्य कारणों से मृत लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर लाया जाता है। शनिवार को पांच की संख्या में शव पोस्टमार्टम हाऊस पर मौजूद थे। इन मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम के इंतजार में सुबह से ही पहुंचे थे। प्रतिदिन दो बजे के आसपास पोस्टमार्टम की शुरूआत हो जाती थी। शनिवार को यहां तरवां अस्पताल पर तैनात डॉक्टर पवन की ड्यूटी लगी थी। वे निर्धारित समय तक नहीं आए थे, जिसे लेकर शव के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर पहुंच रहे होंगे। साढ़े तीन बजे के लगभग डॉक्टर पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे तो जाकर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें